बांका में डीएम अंशुल अग्रवाल ने सुनीं जन समस्याएं, 17 आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

0
2

बांका: बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

IMG 20260724 WA0564 बांका में डीएम अंशुल अग्रवाल ने सुनीं जन समस्याएं, 17 आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में कुल 17 आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहे और आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीएम अंशुल अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में वे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की शिकायतें सुनें और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  बांका की बहू बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, जिले में खुशी की लहर

न्यूज़ -दीपक कुमार