InShot 20250926 114801116 बांका के टेकनी चौक पर चाय दुकान में गोलीबारी, पुरानी रंजिश में कुख्यात अपराधी काजू यादव ने युवक को मारी गोली

बांका के टेकनी चौक पर चाय दुकान में गोलीबारी, पुरानी रंजिश में कुख्यात अपराधी काजू यादव ने युवक को मारी गोली

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट-बांका

बांका में रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी चौक स्थित एक चाय दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई। इसमें दुकानदार का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को घुटिया गांव निवासी कुख्यात अपराधी काजू यादव ने अंजाम दिया। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।श्यामपुर गांव निवासी 42 वर्षीय जवाहर मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र जय नारायण कुमार टेकनी चौक स्थित चाय दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान घुटिया गांव निवासी अरविंद यादव का पुत्र काजू यादव वहां पहुंचा और दुकान पर अधिक लोगों के बैठने पर आपत्ति जताई। इस पर जय नारायण ने कहा कि ग्राहक चाय पीकर चले जाएंगे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर काजू यादव ने अचानक पिस्टल निकालकर जय नारायण पर गोली चला दी।गोली युवक के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली ने लग गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और हल्ला मचने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और घायल युवक को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि आरोपी काजू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में पुलिस पर हमला, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अवैध बालू कारोबार जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज था।

See also  कटोरिया में दलित महिला से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, एससी-एसटी थाना पुलिस ने की जांच

रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।