IMG 20250825 WA0994 बांका में ट्रैक्टर पलटने से वन विभाग के एक दर्जन मजदूर घायल

बांका में ट्रैक्टर पलटने से वन विभाग के एक दर्जन मजदूर घायल

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका में टाउन थाना क्षेत्र के हथिया पथार गांव के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। वन विभाग का मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब दर्जनभर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

IMG 20250825 WA0993 बांका में ट्रैक्टर पलटने से वन विभाग के एक दर्जन मजदूर घायल

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की ओर से 12 मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। रास्ते में हथिया पथार गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। दुर्घटना के दौरान कई मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जबकि कुछ सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।

IMG 20250825 WA0992 बांका में ट्रैक्टर पलटने से वन विभाग के एक दर्जन मजदूर घायल

घायलों में जयंती देवी, फूलमती देवी, अंकिता देवी, दुलारी मरांडी, अल्बीना बासुकी, विपिन बासुकी, खुशबू देवी, चक्की देवी, अनीता देवी, मालती हेम्ब्रम, सुनीता देवी और शिवनंदन मरांडी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है।

 

घटना की सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है