IMG 20250908 055616 धान मील हादसा: चलती मशीन के फीता में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत

धान मील हादसा: चलती मशीन के फीता में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव में रविवार को चावल मील में काम करने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब 40 वर्षीय सुलेखा देवी धान कुटाई के लिए मशीन में धान डाल रही थीं। अचानक उनकी साड़ी का पल्लू चलती मशीन के फीता में फंस गया और देखते ही देखते वह मशीन की ओर खिंच गईं। कुछ ही सेकंड में हादसा इतना भयावह हो गया कि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचा ही नहीं पाए।

 

गंभीर रूप से घायल महिला को मील मालिक और परिजनों ने तत्काल बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन निजी क्लिनिक ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

इस हादसे से गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। सुलेखा देवी अपने पीछे पति मनोज पासवान, चार बेटियां और एक बेटे को छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि पति मनोज पासवान बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं और सबसे छोटी बेटी सपना की अभी शादी भी नहीं हुई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि धान मील में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यही लापरवाही सुलेखा देवी की मौत का कारण बनी। परिजनों ने भी मील प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

See also  सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा शोक है। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और दुख का माहौल है।