file 00000000865071fd904cd6904ad437cb बांका में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, रजिस्ट्री कर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक घायल

बांका में जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी, रजिस्ट्री कर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक घायल

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्तीचक गांव के पास मंगलवार शाम अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी मिथलेश यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल कुंदन यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मिथलेश यादव अमरपुर से जमीन की रजिस्ट्री करवाकर अपने सहयोगी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने पत्तीचक गांव के समीप उनकी बाइक रोक ली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मिथलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। मौके पर पहुंचे बौंसी एसडीपीओ ने बताया कि मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।